Last Updated:
India Canada Relations: भारत और कनाडा के प्रधानमंत्रियों की जी-7 शिखर सम्मेलन में बैठक द्विपक्षीय संबंधों को पुनःस्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगी. दोनों देशों के बीच जीवंत लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा होगी.
जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और मार्क कार्नी की मुलाकात होगी. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. भारत और कनाडा को ‘जीवंत लोकतंत्र’ बताते हुए विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि नई दिल्ली का मानना है कि जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच होने वाली बैठक विचारों के आदान-प्रदान और द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने का रास्ता तलाशने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी.
जायसवाल ने कहा कि यह बातचीत दोनों प्रधानमंत्रियों के लिए भारत-कनाडा संबंधों पर विचार-विमर्श करने और इसे आगे ले जाने के उपायों पर चर्चा करने का भी अवसर था. कनाडा इस महीने के अंत में महत्वपूर्ण जी-7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा.
उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच होने वाली आगामी बैठक द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने तथा आपसी सम्मान, साझा हितों और एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर संबंधों को स्थापित करने या पुनःस्थापित करने का रास्ता तलाशने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी.” बाद में भारत-कनाडा संबंधों की भावी दिशा से जुड़े एक सवाल के जवाब में जायसवाल ने कहा, हम संबंधों को फिर से स्थापित करने का रास्ता तलाश रहे हैं.”
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

