Sunday, July 20, 2025
Homeराज्यराजस्तानसिंधु दर्शन यात्रा का है धार्मिक-ऐतिहासिक महत्व: कार्यक्रम में बोले देवस्थान...

सिंधु दर्शन यात्रा का है धार्मिक-ऐतिहासिक महत्व: कार्यक्रम में बोले देवस्थान मंत्री जोराराम, सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रियों का किया सम्मान – Udaipur News


हिमालय परिवार की ओर से सिंधु दर्शन तीर्थ यात्रियों का स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह रविवार को सेक्टर-5 स्थित घूमर गार्डन में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य के देवस्थान, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत थे। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, समाजसेवी गजपालस

.

हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री पार्षद अरविंद जारौली ने यात्रा की शुरुआत से लगाकर 29वीं यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने दूसरे प्रदेशों में की तर्ज पर राजस्थान में भी यात्रा को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता व सुविधाओं के लिए आग्रह किया।

मुख्य अतिथि राज्य के देवस्थान, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत थे। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, समाजसेवी गजपालसिंह विशिष्ट अतिथि थे।

युवा वर्ग भी यात्रा से जुड़े: जोराराम समारोह में मंत्री कुमावत ने कहा की यात्राएं तो बहुत होती है लेकिन सिंधु दर्शन यात्रा अपने आप में एक धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व रखती है। पीएम मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर एवं लेह लद्दाख के विकास के प्रयासों को इंगित करते हुए यह यात्रा और महत्वपूर्ण हो जाती है।

उन्होंने युवा वर्ग को भी इस यात्रा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा प्रारंभिक दौर में बहुत कम यात्रियों द्वारा की जाती थी, लेकिन अब इसमें विभिन्न वर्गों के द्वारा भाग लेकर संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। उम्मीद है कि आगे भी इसी तरह यात्रा और विकसित होगी। कार्यक्रम में 29वी यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का सम्मान किया गया।

समारोह में सिंधु दर्शन यात्रा की स्मृतियों को संजोए एक स्मारिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष अशोक सारस्वत, हेमलता जारोली, मणिबेन पटेल, ललिता सुथार, राणा प्रताप मंडल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, मंडल मंत्री अशोक आमेटा, पूर्व पार्षद भारत जोशी, अशीष कोठारी आदि मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments