Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसिवनी में शीतलहर से बढ़ी ठंडक, न्यूनतम पारा 9.4° पहुंचा: विशेषज्ञ...

सिवनी में शीतलहर से बढ़ी ठंडक, न्यूनतम पारा 9.4° पहुंचा: विशेषज्ञ बोले- आगे तापमान में आएगी गिरावट; मौसम फसलों के लिए अनुकूल – Seoni News


सिवनी में उत्तर से आ रही शीतलहर का असर दिख रहा है। जिले में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

.

शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को 12.2 डिग्री और गुरुवार को 13.4 डिग्री था। दिन का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो बीते 24 घंटों में एक डिग्री कम है।

मौसम विभाग के अनुसार, शीतलहर के प्रभाव से तापमान में गिरावट आई है। आगामी दिनों में भी तापमान में और कमी आने की संभावना है। हवाओं की गति सामान्य रहने पर आर्द्रता का स्तर संतुलित रहने की उम्मीद है। ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है।

डॉक्टरों ने सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी

डॉक्टरों ने लोगों को मौसम के अनुरूप गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम ठंडक को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

वर्तमान मौसम की स्थिति स्थानीय किसानों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। दिन का तापमान हल्का गर्म और रात का तापमान सामान्य होने से फसलों पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, चना, मटर और अन्य दलहनी फसलों की बुआई का कार्य तेजी से चल रहा है। फिलहाल खेतों में कोहरा या पाला पड़ने की स्थिति नहीं है, इसलिए किसानों को फसलों की अतिरिक्त सिंचाई की आवश्यकता नहीं है।

हालांकि, कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यदि कोहरा या पाला पड़ता है, तो किसान खेतों की मेड़ पर धुआं करके और रात में फसलों की सिंचाई करके उन्हें नुकसान से बचा सकते हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments