Thursday, September 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसीडीओ ने बचपन डे केयर सेंटर का निरीक्षण किया: दिव्यांग बच्चों...

सीडीओ ने बचपन डे केयर सेंटर का निरीक्षण किया: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए – Sonbhadra News


मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दिव्यांग बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए अब उनकी पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर भी विशेष जोर दे रही है इसी के तहत मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित बचपन डे केयर सेंटर, एल-2 भवन लोढ़ी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। सीडीओ ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई और प्रशिक्षण का जायजा लिया तथा शिक्षकों से उनकी प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं को भी बारीकी से देखा। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, ड्रेस, बैग, कॉपी-किताब समेत अन्य जरूरी सामग्री की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

देखें, 5 तस्वीरें…

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि बचपन डे केयर सेंटर का संचालन नियमित और बेहतर ढंग से किया जाए। दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई की जरूरतों के हिसाब से अच्छी शिक्षा और ट्रेनिंग दी जाए।

उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और कौशल को बढ़ाने के लिए नए तरीकों वाली गतिविधियों और दूसरे अच्छे प्रयासों को बढ़ावा दिया जाए। इससे बच्चे और सक्षम और आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्यां शुक्ला, बचपन डे केयर सेंटर के समन्वयक राहुल कुमार सिंह सहित सभी अध्यापक और कर्मचारी मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments