Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेश25 दिन से अंधेरे में डूबा श्रृंगार नगर: व्यापारियों का फूटा...

25 दिन से अंधेरे में डूबा श्रृंगार नगर: व्यापारियों का फूटा गुस्सा, बिजली घर का किया घेराव, कई जगहों पर अंधेरे में गुजरी रात – Lucknow News



लखनऊ में जैसे ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ी, बिजली विभाग की तैयारियां दम तोड़ गईं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि श्रृंगार नगर से लेकर फैजुल्लागंज तक लोग सड़कों पर हैं और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान हो रहा है, आ

.

श्रृंगार नगर: 25 दिन से अंडरग्राउंड फॉल्ट, व्यापारियों ने कहा- अब बर्दाश्त नहीं

आलमबाग स्थित श्रृंगार नगर में व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। 25 दिन से इलाके में अंडरग्राउंड फॉल्ट है, जिससे रोजाना बिजली गुल रहती है। मंगलवार को पूरा दिन बिजली नहीं आई और बुधवार को भी दिनभर अंधेरा छाया रहा।

आलमबाग व्यापार मंडल के चेयरमैन राम कुमार वर्मा ने बताया लोग पसीने में तरबतर हो रहे हैं, कूलर-एसी जवाब दे गए हैं। पूरे बाजार में कारोबार चौपट है। विभाग को कई बार शिकायत दी, लेकिन समाधान नहीं मिला।

इस दौरान व्यापारियों और उपखंड अधिकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

फैजुल्लागंज में रात 3 बजे हंगामा, बिजली विभाग पर फूटा गुस्सा

फैजुल्लागंज की सहारा सिटी की मैनलाइन में आग लगने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। तीन दिन से रात में लगातार बिजली न आने से परेशान लोग तड़के 3 बजे बिजली घर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस को बुलाकर मामला शांत कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि लोड ज्यादा है, इसलिए फॉल्ट बार-बार हो रहे हैं।

आलमबाग न्यू उपकेंद्र पर आधी रात हंगामा

रात करीब सवा 12 बजे न्यू आलमबाग उपकेंद्र पर एक फेज का जंपर कट गया, जिससे सप्लाई ठप हो गई। उपभोक्ता हंगामा करते हुए उपकेंद्र पहुंच गए। जब पुलिस पहुंची, तब जाकर हालात काबू में आए। अधिशासी अभियंता नीरज ने बताया कि दूसरे सोर्स से सप्लाई देने की कोशिश की गई, लेकिन वह पहले से ही ओवरलोड था। रात ढाई बजे जाकर बिजली बहाल हो पाई।

नटखेड़ा (आलमबाग): शाम 6 बजे बिजली गई, पूरी रात बाजार में अंधेरा।

नीलकंठ फीडर ठप, ट्रांसफार्मर केबल में आग

दाऊद नगर पावर हाउस से जुड़े ट्रांसफार्मर की रात 11 बजे केबल में आग लग गई। नीलकंठ फीडर बंद हो गया, जिससे गणेश विहार, गाजीपुर बलराम और आशिक विहार में बिजली गुल हो गई। बुधवार दिन में भी करीब दो घंटे बिजली नहीं रही।

शहर में बिजली के हाल बेहाल, यहां भी रही अंधेरी रात

सुजानपुरा, सरदारीखेड़ा: मंगलवार रात 11 बजे केबल में आग लगने से बंच टूट गया, दो बजे तक बिजली नहीं आई।

कटहरी बाग, विवेक नगर, नीलमथा: रात 9 बजे से सुबह तक अंधेरा।

निगोहां सबस्टेशन: दोपहर ढाई बजे ब्रेकडाउन, करीब 4 घंटे तक 50 हजार की आबादी परेशान रही।

आज़ाद नगर (आलमबाग): 4 घंटे की बिजली कटौती।

चिनहट यमुना विहार कॉलोनी: 4 घंटे की कटौती।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments