Sunday, August 2, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसीतापुर में दिव्यांग युवक से मारपीट, VIDEO VIRAL: सीओ कार्यालय के...

सीतापुर में दिव्यांग युवक से मारपीट, VIDEO VIRAL: सीओ कार्यालय के सामने सफाईकर्मी ने आधे घंटे तक पीटा, पुलिस बनी रही मूकदर्शक – Sidhauli News


उमेश कुमार बाजपेयी | सिधौली, सीतापुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिव्यांग को पीटता युवक।

सितापुर जिले के सिधौली कस्बे में एक दिव्यांग युवक के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना बुधवार शाम को सरकारी अस्पताल मार्ग पर हुई।

घटनास्थल क्षेत्राधिकारी कार्यालय और ग्राम न्यायालय के सामने का है। एक सफाईकर्मी ने दिव्यांग युवक को जमीन पर पटक-पटककर मारा। मारपीट करीब 30 मिनट तक चलती रही।

घटना के दौरान मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने दोषी सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पीड़ित दिव्यांग युवक को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments