Sunday, October 25, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशसीतापुर में बिल्डर की गिरफ्तारी पर सांसद ने उठाए सवाल: किसान...

सीतापुर में बिल्डर की गिरफ्तारी पर सांसद ने उठाए सवाल: किसान मंच का मंगलवार से होगा धरना, गैंगस्टर लगाने और संपत्ति नीलाम करने की मांग – Sitapur News




सीतापुर में केशव ग्रीन सिटी के बिल्डर मुकेश अग्रवाल समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में गिरफ्तारी न होने पर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही किसान मंच के नेता शिव प्रकाश की अगुवाई में मंगलवार से शुरू होने वाले अनिश्चितकालीन धरने को समर्थन देने का ऐलान किया। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ितों को राहत दिलाना है। सांसद राकेश राठौर ने आरोप लगाया कि केशव ग्रीन सिटी में कथित तौर पर अवैध प्लाटिंग कर लोगों को जमीन बेची गई। आवासीय योजना के लिए उपयुक्त नहीं होने वाली जमीनों को भी कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी प्रशासन को आगाह किया गया था, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। सांसद के मुताबिक, बाढ़ के दौरान केशव ग्रीन सिटी के बाशिंदों को परेशानी होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। इसके बाद सरकारी अधिकारी की ओर से बिल्डर समेत करीब सात लोगों के खिलाफ 16 अक्टूबर को गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बावजूद अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। गैंगस्टर लगाने और संपत्ति नीलाम करने की मांग सांसद ने कहा कि जब मुकदमा सरकारी अधिकारी की ओर से दर्ज कराया गया है, तब भी कार्रवाई नहीं होना चिंताजनक है। उन्होंने बिल्डर को भूमाफिया घोषित करने, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने और कथित तौर पर अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति की जांच कर उसे नीलाम करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे केशव ग्रीन सिटी के प्रभावित लोगों को राहत मिल सकेगी। किसान मंच के नेता शिव प्रकाश मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। सांसद ने स्पष्ट किया कि वह इस आंदोलन के साथ हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक कार्रवाई की मांग जारी रहेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments