सीतामढ़ी के भिट्ठा थाना पुलिस ने शुक्रवार को नेपाली शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम श्री खंडी भिट्ठा स्थित पानी टंकी के पास से एक संदिग्ध सैंट्रो कार को रोका। जांच में कार पर न तो रजिस्ट्रेशन नंबर था और न ह
.
वाहन की तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद हुई। पुलिस ने कुल 1,740 बोतल नेपाली सौफी शराब (522 लीटर) और 48 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब (18 लीटर) जब्त की। कुल मिलाकर, 1,788 बोतल यानी 540 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।
मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया
मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान शिवा कुमार (पिता रामउदार राय, निवासी ग्राम टेमुआ, थाना पुपरी) और करण कुमार (पिता शैलेन्द्र राय, निवासी फतहेपुर, थाना सीतामढ़ी) के रूप में हुई है। दोनों सीतामढ़ी जिले के ही निवासी हैं।
शराब नेपाल से लाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया है कि वे शराब नेपाल से लाकर विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। भिट्ठा थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस वाहन के कागजात और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

