Saturday, November 7, 2026
Homeफूडसीधी में यहां मिल रहा हैं 10 रुपए में 4 समोसे, स्वाद...

सीधी में यहां मिल रहा हैं 10 रुपए में 4 समोसे, स्वाद ऐसा कि दुकान पर लगती है लंबी कतार


Last Updated:

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों एक समोसे की दुकान अपने स्वाद और कम कीमत को लेकर चर्चा में है. ग्राम पटपरा में रहने वाले अमृतलाल कारपेंटर पहले मजदूरी करके परिवार चलाते थे, लेकिन कम आमदनी के चलते उन्होंने खुद का कारोबार शुरू करने का फैसला किया. आज वह अपनी दुकान पर महज 10 रुपये में चार समोसे बेच रहे हैं.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों एक समोसे की दुकान अपने स्वाद और कम कीमत को लेकर चर्चा में है. ग्राम पटपरा में रहने वाले अमृतलाल कारपेंटर पहले मजदूरी करके परिवार चलाते थे, लेकिन कम आमदनी के चलते उन्होंने खुद का कारोबार शुरू करने का फैसला किया. आज वह अपनी दुकान पर महज 10 रुपये में चार समोसे बेच रहे हैं. सस्ते और स्वादिष्ट समोसों के कारण उनकी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है.

मृतलाल बताते हैं कि पहले वह मजदूरी का काम करते थे. दिनभर मेहनत करने के बाद भी उन्हें उतनी आमदनी नहीं हो पाती थी, जिससे परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हो सकें. इसके बाद उन्होंने कुछ अलग करने और खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला किया.इसी सोच के साथ उन्होंने समोसे की दुकान खोल ली. शुरुआत में यह उनके लिए नया काम था, लेकिन धीरे-धीरे लोगों को उनके हाथों का स्वाद पसंद आने लगा. अब उनकी दुकान पर समोसे खाने के लिए आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज से भी ग्राहक पहुंचते हैं.

10 रुपये में चार समोसे, कीमत ने खींचे ग्राहक
अमृतलाल की दुकान की सबसे खास बात यहां मिलने वाले समोसों की कीमत है. वह महज 10 रुपये में चार समोसे देते हैं. कम कीमत और स्वाद के चलते उनकी दुकान पर ग्राहकों की लंबी कतारें लग जाती हैं. कई लोग खास तौर पर उनके समोसे खाने के लिए दुकान तक पहुंचते हैं.

गुणवत्ता से नहीं करते समझौता
अमृतलाल का कहना है कि वह ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहते. इसलिए समोसे बनाने में अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल करते हैं। उनका मानना है कि कारोबार में ग्राहकों का भरोसा सबसे जरूरी है. इसी वजह से वह स्वाद के साथ सामान की गुणवत्ता पर भी ध्यान देते हैं.अमृतलाल के अनुसार, अब इस छोटे से कारोबार से उन्हें रोजाना करीब 4 हजार रुपये की कमाई हो रही है। मजदूरी से शुरुआत करने वाले अमृतलाल आज अपने व्यवसाय के जरिए परिवार को बेहतर आर्थिक सहारा दे रहे हैं. उनकी कहानी बताती है कि मेहनत, सही सोच और ग्राहकों के भरोसे से छोटा कारोबार भी सफलता की राह खोल सकता है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments