Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुड'सीने में उठा दर्द, अगले दिन...', अमिताभ बच्चन का हेयरकट करते वक्त...

‘सीने में उठा दर्द, अगले दिन…’, अमिताभ बच्चन का हेयरकट करते वक्त सेलिब्रिटी हेयरड्रेसर के पिता का हुआ था निधन


Last Updated:

Aalim Hakim On His Father Death: सेलिब्रिटी हेयरड्रेसर आलिम हकीम ने बताया कि उनके पिता का निधन तब हुआ, जब वह अमिताभ बच्चन का हेयरस्टाइल कर रहे थे. आलिम के पिता भी मशहूर बॉलीवुड हेयरस्टाइलिस्ट थे. दिल का दौरा पड…और पढ़ें

अमिताभ बच्चन के फेवरेट हेयरड्रेसर थे आलिम हकीम के पिता.

हाइलाइट्स

  • आलिम हकीम के पिता का निधन अमिताभ बच्चन के हेयरकट के दौरान हुआ.
  • आलिम हकीम के पिता ने कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया था.
  • हेयरड्रेसर आलिम हकीम हर सेशन के लिए 1 लाख रुपये चार्ज करते हैं.

नई दिल्ली. सेलिब्रिटी हेयरड्रेसर आलिम हकीम का बॉलीवुड में बड़ा नाम है. वह कई सितारों की हेयर स्टाइलिंग कर चुके हैं. हाल ही में आलिम हकीम ने बताया कि 9 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. उनके पिता की मौत तब हुई जब वह अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘मर्द’ पर काम कर रहे थे, आलिम हकीम के पिता को दिल का दौरा पड़ा और उसके कुछ ही समय बाद उनका निधन हो गया था.

आलिम एक पारंपरिक बारबर फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है. बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में आलिम हकीम ने बताया कि जब भी उन्हें अमिताभ बच्चन का हेयरस्टाइल करने का मौका मिलता है, तो वह बहुत इमोशनल हो जाते हैं, क्योंकि अमिताभ बच्चन आखिरी स्टार थे, जिनके साथ उनके दिवंगत पिता ने काम किया था.

अमिताभ बच्चन का किया था आखिरी हेयरकट

उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता ने आखिरी हेयरकट अमिताभ बच्चन का ही किया था. वह मर्द फिल्म के लिए मैसूर गए थे और काम करते वक्त उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ. अगले दिन उनका निधन हो गया. तो उनका आखिरी हेयरकट अमिताभ बच्चन का था. जब भी मैं अमितजी का लुक तैयार करता हूं, तो मैं बहुत इमोशनल हो जाता हूं. एक पुराने इंटरव्यू में आलिम ने यह बताया था कि जब उनके पिता का निधन हुआ, तो उनके अकाउंट में सिर्फ 13 रुपये थे.’

2 घंटे 17 मिनट की 300 करोड़ी BLOCKBUSTER, रोंगटे खड़े कर देगी कहानी, 15 करोड़ में बनकर तैयार हो गई थी फिल्म

कई एक्टर्स का किया मुंडन

आलिम ने बताया कि उनकी यह विरासत पांच दशकों से भी ज्यादा पुरानी है. उन्होंने कहा, ‘रेशमा और शेरा के बाद जो भी फिल्म अमित जी ने की, उनमें मेरे पिता हेयरड्रेसर थे. रेशमा और शेरा में वह ऑफिशियल हेयरड्रेसर थे. उन्होंने सभी का लुक तैयार किया था, विनोद खन्ना से लेकर सुनील दत्त साहब और अमिताभ बच्चन का भी. दरअसल, सुनील दत्त ही थे जिन्होंने मेरे पिता को विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन से मिलवाया था. मेरे पिता ने कई एक्टर्स का मुंडन किया था- जैसे अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, राहुल खन्ना, जायद खान.’

हर सेशन के लिए लेते हैं 1 लाख की फीस

आलिम ने स्वीकार किया कि लोग उन्हें भी नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) का प्रोडक्ट कह सकते हैं, लेकिन उनका कहना है कि सिर्फ टैलेंट और मेहनत की वजह से ही वह इंडस्ट्री में टिक पाए हैं. आलिम ने बताया कि वह हर सेशन के लिए 1 लाख चार्ज करते हैं, चाहे क्लाइंट कोई भी हो. उन्होंने कहा कि अगर क्लाइंट उनका करीबी दोस्त नहीं है, तो फिर उनकी फीस में कोई बदलाव नहीं होता. फिल्मों में काम करते समय भी वह हर सिटिंग के लिए 1 लाख रुपये की ही फीस लेते हैं. इस तरह वह बॉलीवुड के सबसे महंगे हेयरड्रेसर्स में से एक हैं.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeentertainment

अमिताभ का हेयरकट करते वक्त हुआ था पिता का निधन, हेयरड्रेसर ने बताया किस्सा



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments