मैहर में सीमेंट प्लांट कर्मचारी संजय पटेल की सड़क हादसे में मौत के बाद शुक्रवार को प्लांट के मुख्य गेट पर परिजनों ने करीब 11 घंटे प्रदर्शन किया। परिजन शव को गेट के सामने रखकर आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे। देर शाम मामला तब तनावपूर्ण हो गया, जब उन्होंने गेट के सामने अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए लकड़ियां जमा करना शुरू कर दिया। देर रात प्रशासन, कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत के बाद 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पर सहमति बनी। कंपनी ने परिजनों को 5 लाख रुपए का चेक दिया, जिसके बाद रात करीब 11:30 बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। ड्यूटी जाते समय बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर संजय पटेल (35) रगौली, उचेहरा, जिला सतना के रहने वाले थे। गुरुवार रात करीब 10 बजे वे घर से सीमेंट प्लांट में ड्यूटी के लिए बाइक से निकले थे। कटिया कला के पास एक बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले मैहर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सतना रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दोपहर 12 बजे शव लेकर प्लांट पहुंचे परिजन संजय की मौत की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन और अन्य लोग शव लेकर सीमेंट प्लांट के मुख्य गेट पर पहुंचे। शव गेट के सामने रखकर उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग थी कि कंपनी की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि सिंह ने किया। स्थिति को देखते हुए प्लांट गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया। अंतिम संस्कार के लिए गेट पर लकड़ियां रखीं प्रदर्शन कई घंटे तक चलता रहा। शाम तक मांग पूरी नहीं होने पर परिजन गेट के सामने ही अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। उन्होंने वहां लकड़ियां जमा कर दीं। इससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। बातचीत के बाद 5 लाख की मदद पर बनी सहमति देर रात सीएसपी महेंद्र सिंह और एसडीएम दिव्या पटेल मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने कंपनी प्रबंधन और परिजनों से बातचीत की। काफी देर की चर्चा के बाद कंपनी की ओर से 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने पर सहमति बनी। कंपनी प्रबंधन ने परिजनों को 5 लाख रुपए का चेक सौंपा। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे परिजनों ने प्रदर्शन खत्म किया और शव लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
Source link
सीमेंट प्लांट पर 11 घंटे प्रदर्शन,5 लाख पर बनी सहमति: मैहर में गेट पर अंतिम संस्कार की तैयारी में थे परिजन; देर रात मौके से हटे – Maihar News
RELATED ARTICLES

