Sunday, July 20, 2025
Homeराज्यबिहारसीवान में नीलगाय से टकराकर राजमिस्त्री की मौत: बाइक से जा...

सीवान में नीलगाय से टकराकर राजमिस्त्री की मौत: बाइक से जा रहा था ससुराल, नीलगाय के छलांग लगाने से सड़क पर गिरे – Siwan News



सीवान में शुक्रवार की शाम नीलगाय से टकराने के बाद बाइक सवार की मौत हो गई। घटना नौतन थाना क्षेत्र के बांका मोड़ और मठिया मोड़ के बीच हुई। मृतक की पहचान अंगोता पांडे टोला निवासी धीरन कुमार राम के रूप में हुई है।

.

वह अपने ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान एक नीलगाय ने अचानक उनकी बाइक पर छलांग लगा दी। टक्कर में वह सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

परिजन शव को वापस सीवान सदर अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने शनिवार की सुबह पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

राजमिस्त्री का करता था काम

परिजन ने बताया कि धीरन राजमिस्त्री थे और पूरे परिवार का भरण-पोषण उनकी कमाई से होता था। उनकी कोई संतान नहीं थी। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन से क्षेत्र में बढ़ती नीलगाय की संख्या पर नियंत्रण की मांग की है।

ग्रामीणों के अनुसार इससे पहले भी कई लोग नीलगाय के कारण घायल हो चुके हैं। लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments