Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसीहोर में कार और बाइक की भिड़ंत: देवास का युवक घायल,...

सीहोर में कार और बाइक की भिड़ंत: देवास का युवक घायल, अस्पताल में भर्ती; ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज – Sehore News



सीहोर में शनिवार शाम स्टेट हाईवे पर जिला परिवहन कार्यालय के पास एक कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

पुलिस के अनुसार, देवास निवासी 40 वर्षीय दिनेश देवड़ा पिता सुंदरलाल अपनी बाइक से देवास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार (MP09-CZ-8186) के ड्राइवर ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में दिनेश के पैर में गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हाईवे पर हादसे बढ़े स्थानीय लोगों के अनुसार, जिला मुख्यालय के पास स्टेट हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर लोग घायल हो रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में यातायात नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments