Thursday, July 17, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशसुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री वैष्णव को लिखा पत्र: इंदौर-मुंबई के...

सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री वैष्णव को लिखा पत्र: इंदौर-मुंबई के बीच वंदे भारत चलाने की कि मांग, डेढ़ साल पहले भी लिख चुकीं है पत्र – Indore News


इंदौर से 8 बार की सांसद और लोकसभा अध्यक्ष रही सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिख इंदौर से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की है। महाजन ने अपने पत्र में लिखा है कि इंदौर से मुम्बई के मध्य वर्तमान में 2 यात्री गाड़ियों क

.

महाजन ने रेल मंत्री को यह पत्र आज लिखा है।

महाजन ने अपने पत्र में लिखा है कि मैं अनुरोध करना चाहूंगी कि इस मार्ग पर वंदे भारत अथवा अन्य तेज गति की सेवा प्रारंभ की जाए और यदि यह त्वरित संभव न हो तो वर्तमान में चल रही दुरंतो यात्री गाड़ी को प्रतिदिन संचालित किया जाए। प्रतिदिन चलाने के समय परिवर्तन आवश्यक है। आशा है कि आप इस सुझाव का उचित परीक्षण करेंगे।

बता दें कि इंदौर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12228 है। यह इंदौर जंक्शन से मुंबई सेंट्रल तक चलती है। यह एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है जो सप्ताह में दो दिन चलती है। यह ट्रेन इंदौर से रात 9:00 बजे रवाना होती है और अगले दिन सुबह 8:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचती है। इस ट्रेन में 1A, 2A, 3A, 3E और 2S जैसे कोच उपलब्ध हैं।

सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को यह पत्र फरवरी 2024 में लिखा था।

सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री को यह पत्र फरवरी 2024 में लिखा था।

महाजन यहीं मांग फरवरी 2024 में भी कर चुकी है

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन इंदौर से मुंबई के बीच वंदे भारत चलाने की मांग रेल मंत्री वैष्णव से फरवरी 2024 में भी कर चुकी है। तब महाजन ने पत्र में लिखा था कि 39 वर्षों से इंदौर-मुंबई के बीच अवंतिका एक्सप्रेस प्रतिदिन और दुरंतो एक्सप्रेस सप्ताह में केवल दो दिन रविवार और शुक्रवार को संचालित होती है। यह काफी व्यस्त रूट है। इंदौर-मुंबई के बीच फ्लाइट और 40 से अधिक बसों का प्रतिदिन संचालन हो रहा है। इसलिए इंदौर-मुंबई के बीच वंदे भारत की जैसी तेज गति की रेलवे सेवा या फिर दुरंतो को सप्ताह में चार दिन किया जाए।

दुरंतो का सफर ज्यादा सुविधाजनक

इंदौर से मुंबई जाने वाले यात्री अवंतिका एक्सप्रेस के बजाय दुरंतो एक्सप्रेस में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि दुरंतो रात 9 बजे जाती है और सुबह मुंबई में साढ़े आठ बजे पहुंचती है। जबकि अवंतिका एक्सप्रेस शाम को पांच बजे इंदौर से रवाना होती है और सुबह साढ़े छह बजे मुबंई पहुंचती है। यात्रियों का कहना है कि दुरंतो एक्सप्रेस का स्टाॅपेज सूरत और वापी शहर में नहीं है। अवंतिका ट्रेन सूरत में स्टाॅप लेती है, लेकिन वह रात ढाई बजे पहुंचती है। यदि दुरंतो ट्रेन सूरत में रुके तो यात्रियों को सूरत में उतरना ज्यादा सुविधाजनक होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments