Friday, April 10, 2026
Homeबॉलीवुडसैयारा से पहले YRF ने कैसिंल की अहान पांडे की फिल्म, टूटा...

सैयारा से पहले YRF ने कैसिंल की अहान पांडे की फिल्म, टूटा था नए एक्टर का सपना, सुने ताने-‘डींग मार रहा था…’


नई दिल्ली. बॉलीवुड में हाल ही में धमाकेदार एंट्री करने वाले अहान पांडे इन दिनों हर जगह चर्चा में हैं. उनकी फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. लेकिन अब इस सफलता के पीछे की एक इमोशनल कहानी सामने आई है. फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने खुलासा किया है कि सैयारा से पहले अहान की एक और फिल्म YRF (यशराज फिल्म्स) के बैनर तले बनने वाली थी, लेकिन वह प्रोजेक्ट रद्द कर दिया गया.

मोहित सूरी ने कोमल नाहटा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अहान YRF के साथ सात साल तक वर्कशॉप कर रहे थे. उन्हें एक भव्य फिल्म से लॉन्च किया जाना था, लेकिन फिर कोविड-19 की वजह से इंडस्ट्री में सब कुछ बदल गया और वो फिल्म पर पानी फिर गया.’

रातोंरात टूटा रिकॉर्ड, लोगों ने सुने तानें

उन्होंने बताया , रातोंरात, उसका (अहान पांडे) गर्व और ‘गुरूर’ टूट गया. वही, बच्चा जो सबको बता रहा था कि उसे YRF द्वारा लॉन्च किया जाएगा, लेकिन उसका दिल टूट गया. लोग उससे कहने लगे, ‘तुम YRF द्वारा लॉन्च होने की डींग मार रहे थे, अब क्या?’

‘मैं सिर्फ YRF से ही लॉन्च होऊंगा’

मोहित सूरी ने आगे कहा, ‘मुझे पता है कि कोरोना के बाद आदि सर (आदित्य चोपड़ा) ने उसे बुलाया और कहा कि उसकी प्रतिभा में उनका विश्वास एक भी प्रतिशत कम नहीं हुआ है, लेकिन अगर वह चाहे तो स्टूडियो के बाहर भी मौके तलाश सकता है. क्योंकि कोई गारंटी नहीं थी कि वो प्रोजेक्ट फिर बनेगा. लेकिन वो लेकिन बच्चा अड़ा रहा. अहान ने साफ कहा था- ‘मैं सिर्फ YRF से ही लॉन्च होऊंगा.’ और वही हुआ.

300 करोड़ी क्लब में शामिल होगी ‘सैयारा’

18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ की शुरुआत में धीमी थी, लेकिन जल्द ही वर्ड ऑफ माउथ से फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली. 9 दिनों में 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सैयारा अब 300 करोड़ रुपये के क्लब की तरफ बढ़ रही है.

2025 की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल हुई सैयारा

फिल्म में दो नए चेहरों अहान पांडे और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है. राजेश कुमार, वरुण बडोला, आलम खान, शान ग्रोवर और सिड मक्कड़ जैसे कलाकारों ने भी शानदार एक्टिंग की है. मोहित सूरी की स्टोरीटेलिंग ने इसे 2025 की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल कर दिया है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments