Friday, April 17, 2026
Homeबॉलीवुड'सैयारा' से 3 गुना कम हुई 'परम सुंदरी' की कमाई, इतने करोड़...

‘सैयारा’ से 3 गुना कम हुई ‘परम सुंदरी’ की कमाई, इतने करोड़ से खुला फिल्म का खाता, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन


Last Updated:

Param Sundari box office collection day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘परम सुंदरी’ रिलीज हो चुकी है. जानिए पहले दिन फिल्म ने भारत में कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

'सैयारा' से 3 गुना कम हुई 'परम सुंदरी' की कमाई, इतने करोड़ से खुला खातासिंगल डिजिट से खुला परम सुंदरी फिल्म का खाता.
नई दिल्ली. सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ 29 अगस्त को थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. यह एक फुल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसका दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. वैसे इस मूवी को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले हैं. अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ की तुलना में ‘परम सुंदरी’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है. जानिए भारत में कितने करोड़ से फिल्म का खाता खुला है.

परम सुंदरी‘ के पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस सिंगल डिजिट की कमाई के साथ शुरआत की है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने पहले दिन भारत में 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.
2025 की सबसे बड़ी DISASTER, 1 अरब से ज्यादा बजट में तैयार हुई फिल्म, OTT पर दस्तक देते ही बन गई TOP ट्रेंडिंग

‘सैयारा’ से तीन गुना कम हुई ‘परम सुंदरी’ की कमाई

यह पिछले महीने रिलीज हुई अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ की ओपनिंग डे कमाई से तीन गुन कम है. उस मूवी का भारत में डबल डिजिट से खाता खुला था और पहले दिन ही 21.5 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर ली थी. अब देखना होगा कि फर्स्ट वीकेंड पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की ‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है.

25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी ‘परम सुंदरी’

जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘परम सुंदरी’ को 25 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन मोहित सूरी की ‘सैयारा’ की जबरदस्त सफलता के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया. इसके बाद ‘परम सुंदरी’ की रिलीज डेट 29 अगस्त तय की गई है. यह मूवी मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है जो ‘छावा’, ‘स्त्री’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्में बना चुकी है.

परम और सुंदरी की कहानी है फिल्म

‘परम सुंदरी’ की कहानी परम सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुंदरी जाह्नवी कपूर के किरदारों के बीच क्रॉस-कल्चरल रोमांस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें से एक दिल्ली से है और दूसरा केरल से. सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में राजीव खंडेलवाल और आकाश दहिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं. फिल्म के गानों खासकर ‘परदेसिया’ को काफी पसंद किया जा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘सैयारा’ से 3 गुना कम हुई ‘परम सुंदरी’ की कमाई, इतने करोड़ से खुला खाता



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments