Last Updated:
केंद्र सरकार ने गोल्ड, सिल्वर और दूसरी कीमती मेटल्स पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाकर 10% कर दी है. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इसका नोटिफिकेशन जारी किया. यह नया नियम 13 मई, 2026 से लागू हो गया है.
अब गोल्ड इंपोर्ट होगा महंगा
नई दिल्ली. अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. सोना-चांदी खरीदना अब और महंगा पड़ सकता है. सरकार ने मंगलवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए सोने, चांदी और दूसरी कीमती मेटल्स के आयात पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 10% कर दी है. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इसके लिए कई नोटिफिकेशन जारी किए. नई दरें आज से यानी 13 मई से लागू हो गई हैं.
गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़कर 15% हुई
गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी की गई. गोल्ड पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 10% की गई. गोल्ड पर एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) 1% से बढ़ाकर 5 % किया गया. इसके अलावा UAE से तय मात्रा में कोटा के तहत आने वाले गोल्ड पर भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई. UAE से तय मात्रा में कोटा के तहत रियायती दर पर इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी.
BREAKING
Gold समेत दूसरे precious metal पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई।
आज आधी रात से लागू होगी बढ़ी हुई ड्यूटी ।
Import Duty increases on Gold and Precious Metals #Gold #Silver #Goldimportduty @CNBC_Awaaz pic.twitter.com/2bTWrfxEl5

