Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहार​​​​​​​सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, अरेस्ट: बेगूसराय में दो युवक का...

​​​​​​​सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, अरेस्ट: बेगूसराय में दो युवक का वीडियो वायरल, दूसरे बदमाश की तलाश जारी – Begusarai News


बेगूसराय में कट्टा लहराते हुए वीडियो बनाकर वायरल करना युवक को मंहगा पड़ गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पहचान कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक और युवक की तलाश की जा रही है। मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र का है।

.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें स्पष्ट रूप से दिख रहा है की कट्टा हाथ में लिए एक युवक फायर करने की कोशिश करता है। लेकिन जब फायर नहीं हो पता है तो बगल में खड़ा दूसरा युवक उसके हाथ से कट्टा लेता है।

फिर पहले वाले युवक के हाथ में देता है तो वह गोली चलाता है। यह वीडियो सामने आते ही पुलिस में जांच पड़ता तेज कर दिया और मंगलवार को हरिचक निवासी कमलदेव सहनी के बेटे कन्हैया सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

दोनों आरोपी की फोटो।

दोनों युवक की हुई पहचान

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में दो युवक एक देसी कट्टा लहराते और फायरिंग करते हुए दिख रहा है। जिसकी पहचान हरिचक गांव के रहने वाले कमलदेव सहनी के बेटे कन्हैया सहनी व जगदीशपुर गांव के रहने वाले अर्जुन महतो के बेटे कुश कुमार के रूप में की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में थाना में केस नंबर-226 दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। इसके बाद एक आरोपी कमलदेव सहनी के बेटे कन्हैया सहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। लहराता दिख रहा कट्टा बरामद नहीं हुआ है। दूसरे आरोपी कुश कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments