Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यराजस्तानस्कूलों के निर्माण कामों में भ्रष्टाचार-अनियमितता: मंत्री ने विजिलेंस जांच के...

स्कूलों के निर्माण कामों में भ्रष्टाचार-अनियमितता: मंत्री ने विजिलेंस जांच के दिए निर्देश, पिछले सालों में हुए निमार्ण कामों की करेगी जांच – Kota News


सांगोद विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों में निर्माण कामों की जांच अब विजिलेंस टीम करेगी। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जिला कलेक्टर को पीडब्ल्यूडी को एजेंसी बनाते हुए विजिलेंस टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। यह टीम पिछले सालों में हुए विभिन्न निर्माण कार्य क

.

स्कूल के एक भवन की दीवार से सरिये निकले हुए

उन्होंने उरना, नरसिंहपुरा, खोदियाखेड़ी, खजूरना, जांगलियाहेड़ी, मोहनपुरा, कोटबावड़ी, बंजारा बस्ती, मंगलपुरा, आवां, किशोरपुरा, लाडपुरा, गुजरियाहेड़ी, जुगलपुरा, गोपालपुरा, सावन भादो क्षेत्र के गावों में दौरा करने पहुंचे। इस दौरान खोद्याखेड़ी और उरना, खजूरना गांवों में स्कूलों का निरीक्षण भी किया। ऊर्जा मंत्री नागर खजूरना के स्कूल में पहुंचे। जहां पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अनुशंसा पर पावर ग्रिड से सीएसआर के माध्यम से 38 लाख रुपए से स्कूल भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री ने घटिया निर्माण देखकर ठेकेदार को फटकार लगाई। यहां पर पुराने स्कूल का फर्श एक फीट नीचे धंसा हुआ था। जब फर्श को उखाड़ कर देखा तो उसमें सीमेंट नहीं डाला गया था। जबकि नए कंस्ट्रक्शन में भी केवल खानापूर्ति चल रही थी। कॉलम की सीसी में गैप नजर आ रहे थे। फ्लोर भी बैठा हुआ था। जबकि फ्लोर के नीचे पुरानी बिल्डिंग का मलबा भरा गया था।

निर्माण कामों में अनियमितता बरती जा रही है।

निर्माण कामों में अनियमितता बरती जा रही है।

ऊर्जा मंत्री नागर ने उरना में भी निरीक्षण किया। जहां की बिल्डिंग में छत का एक हिस्सा गिरा हुआ था और सरिए बाहर निकले हुए थे। यहां 6 इंच की जगह 4 इंच की छत डाली गई थी। जबकि 12 की जगह 8 एमएम के सरिया का प्रयोग हुआ था। छत लटकी हुई मिली।

निर्माण कामों की अब विजिलेंस टीम से जांच करवाई जाएगी।

निर्माण कामों की अब विजिलेंस टीम से जांच करवाई जाएगी।

बच्चे बाहर बैठकर पढ़ते हैं। आंगनबाड़ी भवन के भी ऐसे ही हालात मिले। निर्माण कामों में अनियमितता बरती जा रही थी। ऐसे में इन निर्माणों के साथ ही पिछले सालों में हुए निर्माण कामों की जांच करवाई जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments