Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशस्कूल में फर्नीचर नहीं, फर्श पर बैठकर पढ़ रहे बच्चे: बालाघाटमें...

स्कूल में फर्नीचर नहीं, फर्श पर बैठकर पढ़ रहे बच्चे: बालाघाटमें छात्रों ने कलेक्टर से मांगी मदद, कहा-14 साल से जारी है परेशानी – Balaghat (Madhya Pradesh) News



छात्रों ने कलेक्टर से स्कूल में फर्नीचर की व्यवस्था कराने की मांग की है।

बालाघाट के लामता स्थित शासकीय हाईस्कूल के छात्र मंगलवार को 65 किलोमीटर दूर से कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से स्कूल में फर्नीचर और सफाई कर्मी की नियुक्ति की मांग की।

.

बच्चों का कहना है कि स्कूल में पिछले 14-15 सालों से फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। छात्रों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।

फर्श पर बैठने पर कपड़े और किताबें हो रही खराब

छात्र अक्षत बिसेन ने बताया कि बरसात के मौसम में फर्श में नमी के कारण उनके कपड़े और किताबें खराब हो रही हैं। छात्रों को ठंड भी लग रही है। स्कूल प्रबंधन की ओर से सिर्फ आश्वासन मिलता रहा है।

स्कूल का बहिष्कार करने की दी चेतावनी

शैक्षणिक फाउंडेशन के प्रतिनिधि अभय पिछोड़े ने बताया कि बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल में पीने के पानी और शौचालय की भी समस्या है। यह स्थिति विद्यार्थियों के मूल अधिकारों का उल्लंघन है।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर फर्नीचर की व्यवस्था नहीं की गई तो वे स्कूल का बहिष्कार करेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments