Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशस्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें: अलीगढ़ में डीएम...

स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें: अलीगढ़ में डीएम ने दिए आदेश, कलेक्ट्रेट में सुबह से शुरू हो जाएंगे कार्यक्रम – Aligarh News



स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्कूली बच्चे इसकी तैयारियों में जुटे हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलीगढ़ में 15 अगस्त को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। शराब के साथ ही भांग की थोक व फुटकर दुकानें भी बंद रहेंगी। मादक पदार्थों की बिक्री बंद रखने के लिए डीएम ने आदेश जारी किए हैं और सभी को निर्देशित किया है कि स्वतंत्रता दिव

.

डीएम के निर्देश के बाद आबकारी विभाग ने जिले की सभी देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, भांग की थोक एवं फुटकर दुकानों, होटल/बार-रेस्टोरेंट, सैन्य कैंटीन, बॉटलिंग प्लांट, आसवनी सभी लाइसेंस धारक दुकानदारों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। जिसमें उन्हें पूरी सख्ती के साथ बंदी के आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

विभाग की टीमें करेंगी निरीक्षण

स्वतंत्रता दिवस पर शराब बंदी के आदेश का पालन कराने के लिए विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण भी करेंगी। वहीं सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपने क्षेत्र में शराब बंदी के आदेशों का सख्ती के साथ पालन कराएं। अगर कोई दुकानदार आदेशों की अवहेलना करता है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

क्रांस कंट्री दौड़ में शामिल होंगे शहरवासी

डीएम संजीव रंजन ने बताया कि 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला, तहसील, ब्लॉक, नगर निकायों मुख्यालयों में सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर एक साथ झंडा फहराया जाएगा। वहीं क्रॉस कंट्री रेस भी होगी, जो सुबह 6 बजे शुरू होगी और विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला स्टेडियम में आकर समाप्त होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments