Monday, November 3, 2025
Homeराज्यराजस्तानहत्या के प्रयास का आरोपी 2 साल बाद गिरफ्तार: 10 हजार...

हत्या के प्रयास का आरोपी 2 साल बाद गिरफ्तार: 10 हजार का इनाम घोषित था, फिरौती मांगने और फायरिंग का था आरोप – Dholpur News



धौलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

धौलपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल गुर्जर (24) भरतपुर जिले के बरिघा का रहने वाला है। उसे कैंथरी बॉर्डर से पकड़ा गया।

.

थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा के विशेष प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी राहुल और उसके साथियों ने 3 जून 2023 की रात 11:30 बजे दीनानाथ गुर्जर के घर में घुसकर फायरिंग की थी। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और दीनानाथ को धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर तीन दिन में डेढ़ लाख रुपएस नहीं दिए तो जान से मार देंगे।

घटना के दौरान आरोपियों ने दीनानाथ के वाहन को भी नुकसान पहुंचाया था। यह वारदात स्थानीय निवासी गब्बर बेताल के सामने हुई थी। इस मामले में थाना कंचनपुर में केस दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरड़ा के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। थानाधिकारी अनूप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय स्रोतों की मदद से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी में थानाधिकारी अनूप कुमार और हेड कॉन्स्टेबल कपिल शर्मा की अहम भूमिका रही।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments