सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में जन्मोत्सव पर्व पर 5.11 लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। आज भी मंदिर में भक्त केक लेकर पहुंचे। हालांकि आज भक्तों की भीड़ थोड़ी कम रही लेकिन दर्शनों की सभी लाइन श्रद्धालुओं से फुल रही।
.
31 अक्टूबर की सुबह से श्रद्धालुओं को लगातार मंदिर में दर्शन हो रहे हैं।
मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या की गणना के लिए मंदिर कमेटी के द्वारा AI मशीनें लगाई गई है। जिनसे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की गणना की गई। 31 अक्टूबर की सुबह से आज दोपहर 1 बजे तक कुल 5 लाख 11 हजार 15 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

31 अक्टूबर की सुबह से श्रद्धालुओं को लगातार मंदिर में दर्शन हो रहे हैं।
इनमें दशमी के दिन 94015, एकादशी को 3.15 लाख और द्वादशी को दोपहर 1 बजे तक 1.02 लाख भक्तों ने दर्शन दिए। दोपहर बाद मंदिर में भीड़ कम हुई है। ऐसे में अब रात को शयन आरती के बाद करीब 10 बजे मंदिर बंद हो जाएगा। इसके बाद कल सुबह 4:30 के करीब मंगला आरती पर मंदिर में दर्शन वापस शुरू होंगे।
बता दें कि दशमी की सुबह से बाबा लगातार भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। रात को श्रृंगार होने के दौरान केवल कुछ मिनट के लिए मंदिर में दर्शन बंद किए गए थे।

आज भीड़ तो कम रही लेकिन दर्शनों की सभी लाइन श्रद्धालुओं से फुल रही।
बता दें कि जन्मोत्सव के तीन दिवसीय पर्व को देखते हुए करीब 2600 सुरक्षाकर्मी खाटू कस्बे में तैनात किए गए थे। इनमें राजस्थान पुलिस, RAC सहित अन्य कंपनियां थी।
यह खबर भी पढ़ें :
खाटूश्याम का आसमान पटाखों से गूंजा, लाखों भक्त करेंगे दर्शन:बाबा के जन्मोत्सव पर दिवाली जैसा नजारा, कई देशों से पहुंचे श्रद्धालु

खाटू नरेश बाबा श्याम का आज जन्मोत्सव (देवउठनी एकादशी) है। बाबा के दर्शन के लिए कई देशों से उनके भक्त खाटूनगरी में पहुंचे हैं। शुक्रवार रात करीब 2 घंटे तक खाटूनगरी का आसमान पटाखों से गूंजता रहा।(पूरी खबर पढ़ें )

