Friday, September 18, 2026
Homeराज्यराजस्तानअसम में सड़क-निर्माण का टेंडर दिलवाने के नाम पर ठगी: ठगों...

असम में सड़क-निर्माण का टेंडर दिलवाने के नाम पर ठगी: ठगों ने सीकर के फर्म पार्टनरों को साइट विजिट भी करवाया; 40 लाख ठगे – Sikar News




असम में सड़क निर्माण टेंडर दिलवाने के नाम पर 40 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। फर्म के पार्टनर की मुलाकात आरोपियों से दिल्ली में हुई थी। उन्होंने विश्वास में लेने के लिए पीड़ित को साइट का विजिट भी करवाया। अब पैसे लौटाने से मना कर दिया है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सीकर के पालवास रोड निवासी विक्रम सिंह ने सदर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि उनकी और उनके पार्टनर्स की फर्म है। फर्म असम में रोड कंस्ट्रक्शन का काम करना चाहती थी। असम में NHIDCL के तहत चल रहे कामों की जानकारी लेने के लिए उनकी मुलाकात दिल्ली में 28 मार्च को नेहरू पैलेस में सुरेंद्र कुमार ठाकुर से हुई। जिसके साथ एक आदमी नबाज्योति कालेता भी था। उन्होंने बताया कि BHARTIA INFRAPROJECTS LIMITED नाम की कंपनी को असम में सड़क निर्माण का टेंडर है। अब वह कंपनी थर्ड पार्टी को काम देना चाहती है। सुरेंद्र और उसके साथी ने गारंटी के रूप में 40 लाख रुपए मांगे। जो सुरेंद्र कुमार के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए गए। उसके बाद एक एग्रीमेंट भी तैयार करवाया। जिस पर सुरेंद्र और उसके साथी ने सिग्नेचर भी किया। सुरेंद्र और उसके साथी ने असम में साइट का विजिट भी करवाया लेकिन जब विक्रम ने Bhartia infraprojects के साथ एग्रीमेंट करवाने की बात कही तो पहले तो सुरेंद्र टाइम देता रहा और फिर फोन ही स्विच ऑफ कर लिया। बाद में सुरेंद्र को पता चला कि Bhartia infraprojects से सुरेंद्र कुमार ठाकुर और नबाज्योति का कोई लेना देना नहीं है। अब दोनों ने रुपए लौटाने से मना कर दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments