दमोह के सिविल वार्ड 10 के खजरी मोहल्ला में गुरुवार रात नल कनेक्शन सुधारने के लिए मिट्टी निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर डंडों से हमला कर दिया। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पाइपलाइन की खुदाई के बाद शुरू हुआ विवाद घायल संध्या अहिरवार ने बताया कि उनके नल कनेक्शन में पानी नहीं आ रहा था। उनके चाचा ने पाइपलाइन में खुदाई कर कनेक्शन सुधारा और मिट्टी सड़क पर रख दी। इसी बात को लेकर विजय अहिरवार और नितिन अहिरवार से विवाद शुरू हो गया। घर से बुलाकर डंडों से पीटने का आरोप संध्या के मुताबिक, गुरुवार रात जब परिवार के लोग घर पर थे, तब आरोपियों ने उनके चाचा को घर से बाहर बुलाया और डंडों से हमला कर दिया। बचाव के लिए परिवार के अन्य लोग पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी मौके से चले गए। चार लोग अस्पताल में भर्ती मारपीट में खुमान अहिरवार (65), मुकेश अहिरवार (42), गोपाल अहिरवार (40) और संध्या अहिरवार (16) घायल हुए हैं। घटना के बाद परिजन घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस में शिकायत, जांच शुरू घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अस्पताल के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि विवाद में एक पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
Source link
नल कनेक्शन की मिट्टी निकालने पर दो पक्षों में विवाद: दमोह में एक पक्ष के 4 लोग घायल; पुलिस ने मामला दर्ज किया – Damoh News
RELATED ARTICLES

