Friday, September 18, 2026
Homeबिज़नेसबच्चों की वैलिडिटी से फीस तक पासपोर्ट नियम बदले, अब कितना लगेगा...

बच्चों की वैलिडिटी से फीस तक पासपोर्ट नियम बदले, अब कितना लगेगा पैसा


Last Updated:

Passport New Rules: पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए विदेश मंत्रालय ने नियमों और फीस में बड़ा बदलाव किया है. सबसे ज्यादा चर्चा बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी को लेकर है. 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट अब 5 साल या बच्चे के 18 साल का होने तक ही वैलिड रहेगा, जो भी पहले हो. दूसरी तरफ पासपोर्ट की फीस भी बढ़ गई है. वयस्कों के 36 पेज के सामान्य पासपोर्ट की कीमत अब 2500 रुपए होगी. तत्काल सेवा के लिए भी ज्यादा पैसे देने होंगे. बच्चों के पासपोर्ट की फीस बढ़ी है, हालांकि छोटे बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के नए आवेदन पर 10 प्रतिशत छूट जारी रहेगी.

Zoom

पासपोर्ट नियम 2026 में बड़ा बदलाव हुआ है. (फाइल फोटो)

आगर आप नया पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं तो जेब और डॉक्यूमेंट दोनों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा. विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इसका असर बच्चों से लेकर बड़ों तक, अलग-अलग तरह के पासपोर्ट आवेदन पर पड़ेगा. सबसे अहम बदलाव बच्चों के पासपोर्ट की वैलिडिटी को लेकर है. अब 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी 36 पेज का सामान्य पासपोर्ट हमेशा की तरह 10 साल के लिए नहीं चलेगा. इसकी वैलिडिटी 5 साल या बच्चे के 18 साल की उम्र पूरी करने तक रहेगी. जो भी पहले होगा, वहीं पासपोर्ट की वैलिडिटी खत्म हो जाएगी. यानी पासपोर्ट बनवाते समय बच्चे की उम्र अब काफी मायने रखेगी.

About the Author

authorimg

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वे पिछले 4 साल से यहां सेंट्रल डेस्क टीम से जुड़े हुए हैं. उनके पास जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री है. News18 हिंदी में काम करने से पहले, उन्ह…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments