Friday, September 18, 2026
Homeराज्यराजस्तानतेज रफ्तार कार ने 4-5 वाहनों को मारी टक्कर: पंडाल की...

तेज रफ्तार कार ने 4-5 वाहनों को मारी टक्कर: पंडाल की दीवार से भिड़ी, ड्राइवर फरार – Nagaur News




शहर के किले ढाल स्थित शिवबाड़ी क्षेत्र में चल रहे गणेश कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए पंडाल के पास दीवार से जा टकराई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार ने सड़क किनारे खड़े करीब 4-5 दुपहिया वाहनों को चपेट में ले लिया। इसके बाद कार पंडाल के पास बनी दीवार से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। भीड़ का फायदा उठाकर चालक मौके से भागा हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पंडाल में मौजूद लोगों के अनुसार चालक शराब के नशे में बताया जा रहा था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही नागौर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और कार को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। कार चालक को मौके पर बुलाने की मांग हादसे के बाद पंडाल का संचालन कर रहे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। वे कार चालक को मौके पर लाने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान पंडाल कार्यकर्ताओं में से एक व्यक्ति क्षतिग्रस्त कार के ऊपर बैठ गया और कार चालक को मौके पर खड़ा करने की मांग करने लगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों से समझाइश की। पुलिस ने कार चालक को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने शुरू की तलाश कोतवाल नंदलाल के अनुसार हादसे में करीब 4-5 दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। फिलहाल पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है। हादसा कैसे हुआ और चालक की स्थिति क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments