Thursday, November 5, 2026
Homeराज्यराजस्तानयुवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या: पुरानी रंजिश में 2 हिस्ट्रीशीटर...

युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या: पुरानी रंजिश में 2 हिस्ट्रीशीटर ने मिलकर मारा, मौके पर ही मौत, दोनों आरोपी डिटेन – rajsamand (kankroli) News




राजसमंद में आपसी रंजिश में एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दो हिस्ट्रीशीटर ने युवक को जब तक पीटा, तब उसने दम नहीं तोड़ दिया। घटना राजनगर-कांकरोली सीमा पर सुलूस रोड पर बुधवार की रात करीब 7 बजे की है। डीएसपी नेत्र पाल सिंह ने बताया- मृतक की पहचान चारभुजा थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वारदात में शामिलन आरोपी दिलशान और इलियास को डिटेन कर लिया है। दोनों आरोपी राजनगर और कांकरोली क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हैं। घटना राजनगर थाना सर्किल में सुलूस रोड़ पर रात करीब 7 बजे की है। डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जरूरी कार्रवाई के बाद शव को राजसमंद जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या के पीछे आपसी रंजिश को कारण माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments