Wednesday, November 4, 2026
Homeराज्यराजस्तानखाद्य सुरक्षा विभाग ने 1580 लीटर घी किया सीज: ट्रेवल्स के...

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 1580 लीटर घी किया सीज: ट्रेवल्स के ऑफिस पर की कार्रवाई, जांच के लिए सैंपल लैब भेजे – Jodhpur News



घी को सीज करने की कार्रवाई करती टीम।

दीपावली के त्योहार को देखते मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग कार्रवाई कर रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा कमला नेहरू

.

कार्रवाई के दौरान मौके पर घी ब्रांड डेयरी मिल्क पाया गया। टीम द्वारा ट्रेवल्स संचालक से इस घी के संबंध में जानकारी एवं दस्तावेज मांगे गए। संचालक द्वारा प्रस्तुत इनवॉइस के आधार पर घी एमएस रिद्धि-सिद्धि ट्रेडर्स का होना बताया गया। इसके बाद संबंधित फर्म के मालिक को भी मौके पर बुलाया गया।

सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे

खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीनदयाल सैनी के द्वारा घी ब्रांड डेयरी मिल्क का नियमानुसार सैंपल लिया गया। इसके साथ ही घी की गुणवत्ता एवं शुद्धता पर संदेह के आधार पर लगभग 1580 लीटर घी सीज किया गया। घी को को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। लैब से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीनदयाल सैनी, सुरेश माली,योगेश मीणा और अंकित घोसल्या उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments