Saturday, July 18, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपटवारी बोली- डिप्टी कलेक्टर ने मेरे साथ रेप किया: मंगेतर सन्न...

पटवारी बोली- डिप्टी कलेक्टर ने मेरे साथ रेप किया: मंगेतर सन्न रह गया, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, आखिर क्या थी आरोपों की सच्चाई…? – Madhya Pradesh News




मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स में आज कहानी उस हाईप्रोफाइल रेप केस की, जिसने सत्ता, सिस्टम और प्रशासनिक गलियारों में ऐसा भूचाल ला दिया कि मंत्रालय से लेकर कलेक्टोरेट तक सिर्फ उसी की चर्चा होने लगी। कटघरे में कोई आम आरोपी नहीं, बल्कि एक ताकतवर डिप्टी कलेक्टर खड़ा था। दूसरी तरफ थी राजस्व विभाग में कार्यरत एक महिला पटवारी, जिसने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी पर रेप, धमकी, ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप ऐसे थे, जिन्होंने सुनने वालों को सन्न कर दिया और पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी। क्या था पूरा मामला और आखिरकार डिप्टी कलेक्टर रेप के दाेषी निकले या आरोप ही झूठा निकला…पढ़िए पूरी कहानी… अप्रैल 2024… बड़वानी। नीलेश (परिवर्तित नाम) अपनी जिंदगी के नए अध्याय की तैयारी कर रहा था। घर में शादी का माहौल था। परिवार खुश था और भविष्य की योजनाएं बन रही थीं। जिस युवती अनीता (परिवर्तित नाम) से उसका रिश्ता तय हुआ था, वह सरकारी नौकरी में थी। दोनों एक-दूसरे को समझने लगे थे और आने वाले दिनों के सपने देख रहे थे। इसी बीच एक दिन उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। दूसरी तरफ मौजूद व्यक्ति ने खुद को एक वरिष्ठ अधिकारी बताया। बातचीत ज्यादा लंबी नहीं चली, लेकिन उसने नीलेश को बेचैन कर दिया। फोन पर साफ शब्दों में कहा गया कि वह उस लड़की से दूर हो जाए जिससे उसकी शादी होने वाली है। पहले तो उसे लगा कि शायद कोई मजाक कर रहा है। लेकिन कुछ देर बाद फिर कॉल आए। इस बार बातचीत का लहजा और सख्त था। तस्वीरों ने खड़े कर दिए सवाल तस्वीरों में वही युवती दिखाई दे रही थी जिससे उसकी शादी तय हुई थी। कुछ तस्वीरों में उसकी मांग भरी हुई नजर आ रही थी। कुछ तस्वीरें ऐसी थीं जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह किसी व्यक्ति के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही हो। कुछ फोटो यात्रा के दौरान ली गई थीं। कुछ साथ घूमने की थीं। तस्वीरों के साथ ऐसे संदेश भी भेजे गए जिन्होंने नीलेश की उलझन और बढ़ा दी। अब उसके सामने सबसे बड़ा सवाल था कि आखिर सच क्या है? जिस लड़की के साथ वह नई जिंदगी शुरू करने की तैयारी कर रहा था, उसके बारे में ये तस्वीरें क्या कह रही थीं? अनीता की कहानी में आया डिप्टी कलेक्टर का नाम नीलेश ने अनीता से जवाब मांगा तो उसे एक ऐसी कहानी सुनने को मिली जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। अनीता ने बताया कि फोन करने वाला कोई आम व्यक्ति नहीं है। एक प्रभावशाली डिप्टी कलेक्टर है, जिसके खिलाफ वह हाल ही में पुलिस में शिकायत दर्ज करा चुकी है। अनीता का दावा था कि पिछले कुछ वर्षों से उसकी जिंदगी में जो कुछ भी हो रहा था, उसके पीछे वही अधिकारी था। उसने बताया कि 22 दिसंबर 2023 की रात तत्कालीन एसडीएम अभय सिंह खरारी उसके घर पहुंचे थे। वहां दोनों के बीच विवाद हुआ। महिला का आरोप था कि विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसे नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई और उसकी हालत बिगड़ने पर उसके साथ रेप किया गया। चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी का आरोप अनीता के मुताबिक बाद में उन्हीं तस्वीरों का इस्तेमाल उसे बदनाम करने के लिए किया गया। उसका आरोप था कि तस्वीरें उसके रिश्तेदारों और परिचितों तक भेजी गईं। लोगों से कहा गया कि वह आरोपी अधिकारी की पत्नी है, जबकि उसके अनुसार ऐसा कोई विवाह कभी हुआ ही नहीं था। महिला ने आरोप लगाया कि उस पर लगातार दबाव बनाया जाता था। कभी नौकरी खत्म कराने, चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी जाती, कभी परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की बात कही जाती। उसका कहना था कि जहां भी उसकी शादी की बात चलती, वहां किसी न किसी तरह दखल दिया जाता। नीलेश के साथ हुआ घटनाक्रम भी उसके मुताबिक उसी सिलसिले का हिस्सा था। उसे लगने लगा था कि उसकी निजी जिंदगी पर उसका नियंत्रण खत्म होता जा रहा है। आखिरकार अनीता ने पुलिस से मदद मांगी कई महीनों तक आरोपों, विवादों और कथित दबाव के बीच रहने के बाद अनीता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया। 29 अप्रैल 2024 को वह बड़वानी के महिला थाने पहुंची। उसने डिप्टी कलेक्टर अभय सिंह खरारी के खिलाफ रेप, धमकी, मारपीट, ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। एफआईआर दर्ज होते ही मामला प्रशासनिक महकमे में चर्चा का विषय बन गया। एक तरफ एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी था। दूसरी तरफ उसी विभाग में काम करने वाली महिला कर्मचारी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लेकिन जैसे-जैसे मामले की परतें खुलने लगीं, कहानी और जटिल होती चली गई। अब पुलिस के सामने ये सवाल थे- क्या अनीता वास्तव में शोषण का शिकार थी? या फिर इस कहानी के ऐसे पहलू भी थे जो अभी सामने आने बाकी थे? अनीता और डिप्टी कलेक्टर के बीच संबंधों की शुरुआत कैसे हुई? दोनों की पहचान कब और कैसे बनी? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल-जांच के दौरान ऐसे कौन से तथ्य सामने आए जिन्होंने पूरे केस की दिशा बदल दी? मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के अगले भाग में पढ़िए इन सवालों के जवाब। ये भी पढ़ें… 1. पटाखों के शोर में गोलियों से भून डाला, किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी, पार्ट-1 मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स में आज कहानी रतलाम के उस तिहरे हत्याकांड की जिसने साल 2020 में पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। राजीव नगर के एक फ्लैट में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश मिली थी। इनमें 20 साल की युवती दिव्या सोलंकी भी शामिल थी। पढ़ें पूरी खबर… 2. ट्रिपल मर्डर केस…पहले दोस्ती करता फिर मर्डर:सीसीटीवी से खुला साइको किलर का राज, पार्ट-2 मध्य प्रदेश क्राइम फाइल्स के पार्ट-1 में आपने पढ़ा कि 26 नवंबर 2020 की सुबह रतलाम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक फ्लैट में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाशें मिलीं। सलून संचालक गोविंदराम सोलंकी, उनकी पत्नी शारदा और 20 वर्षीय बेटी दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments