पाली जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ रसद विभाग ने कार्रवाई की। मंगलवार को सोजत क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठानों की जांच कर टीम ने 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। ये सिलेंडर रेस्टोरेंट, नमकीन भंडार और भोजनालयों में इस्तेमाल किए जा रहे थे। जिला रसद अधिकारी भंवरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने मोड भट्टा सोजत स्थित चौधरी रेस्टोरेंट से 5 सिलेंडर जब्त किए। वहीं, सोजत बस स्टैंड स्थित जीवाराम नमकीन भंडार से 2, श्री यादे रेस्टोरेंट से 3, कृष्ण कन्हैया रेस्टोरेंट से 2, आशापुरा भोजनालय से 2 और बालाजी स्वीट से 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए।
Source link

