Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यबिहार1 करोड़ की लागत से बने भगवती मंदिर में महायज्ञ: 1001...

1 करोड़ की लागत से बने भगवती मंदिर में महायज्ञ: 1001 कन्याओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, हाथी-घोड़े-ऊंट और रथ ने बढ़ाया आकर्षण – Sheikhpura News


शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के बरसा गांव में 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित भगवती मंदिर में रविवार से प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत हो गई। कलश यात्रा के साथ इस 9 दिवसीय महायज्ञ का भव्य आगाज हुआ। इसमें 1001 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने भाग लिया।

.

श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर करीब 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट और रथ भी आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा भगवती मंदिर से शुरू होकर दाल पोखर तक गई, जहाँ से जल लेकर पूरे गांव की परिक्रमा की गई।

उज्ज्वल परंपरा और सामाजिक सहभागिता का संगम

इस धार्मिक आयोजन में मंदिर निर्माण समिति और महायज्ञ आयोजन कमेटी के उमेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, अभिनंदन कुमार, बालमुकुंद कुमार, नरेंद्र सिंह और मृदंग भूषण सहित कई स्थानीय पदाधिकारी व ग्रामीण शामिल रहे।

अयोध्या से पधारेंगे संत, लगेगा मेला भी

महायज्ञ 9 जून तक चलेगा, जिसमें अयोध्या से स्वामी करूणानिधान शरण महाराज, स्वामी प्रभंजनानंद शरण महाराज सहित कई संत भाग लेंगे। महायज्ञ स्थल पर मेले का भी आयोजन किया गया है, जिससे क्षेत्र में सांस्कृतिक उत्सव का माहौल बन गया है।

भगवती मंदिर की ऊंचाई 81 फीट है और इसका निर्माण गांववासियों और भक्तों के सहयोग से पूरा हुआ है। यह आयोजन धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments