Thursday, November 5, 2026
Homeराज्यराजस्तानभरतपुर में बंद बेकरी में लगी आग: 1 घंटे में काबू...

भरतपुर में बंद बेकरी में लगी आग: 1 घंटे में काबू पाया, अंदर रखा सारा सामान जला – Bharatpur News




भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक बेकरी में अचानक आग लग गई। बेकरी में रखा सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है। देर रात बेकरी मालिक आए थे दुकान पर बेकरी मालिक अनिल वासवानी ने बताया कि उनकी मथुरा गेट थाना इलाके स्थित सेवा बेकरी है। कल शाम वह बेकरी को बंद कर घर चले गए थे। बेकरी के अंदर उनकी कुछ दवाएं रह गई रात 12 बजे वह दवाई लेने के लिए आये तब तक आग नहीं लगी थी। रात करीब 2 बजे बेकरी के आसपास रहने वाले लोगों ने उन्हें फोन कर बताया- उनकी बेकरी के अंदर से आग की लपटें निकल रहीं हैं। वह तुरंत अपनी बेकरी पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। 8 दमकल ने पाया आग पर काबू मौके पर पुलिस और 8 दमकल की गाड़ियां पहुंची। जिसने करीब 1 घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। बेकरी में रखा सारा सामन जलकर पूरी तरफ से राख हो गया। आग लगने के कारणों का कुछ पता नहीं लग पाया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments