मोतिहारी के सुगौली प्रखंड स्थित भटहां प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) ने जिले का नाम रोशन किया है।
.
पटना में आयोजित एक समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने भटहां पैक्स के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता को आदर्श पैक्स पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में 5 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया गया।
किसानों के हित में निरंतर प्रयास के लिए मिली सराहना
पैक्स को यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य और किसानों के हित में निरंतर प्रयासों के लिए मिला है। सुगौली प्रखंड में इस उपलब्धि की खबर से खुशी की लहर है।
किसानों और स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि, विनोद कुमार के नेतृत्व में संस्था ने लगातार प्रगति की है। उन्होंने किसानों को वास्तविक लाभ पहुंचाने का काम किया है।
किसानों की बेहतरी के लिए आगे भी काम करने का वादा
पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने इस सम्मान को किसानों के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने किसानों की बेहतरी के लिए आगे भी काम करने का वादा किया।
कई गणमान्य लोगों ने पैक्स अध्यक्ष को बधाई दी। इनमें पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, मुख्य पार्षद नसरीन अली और अन्य स्थानीय नेता शामिल थे।
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पुरस्कार से भटहां पैक्स की साख और मजबूत होगी। इससे किसानों का उत्साह भी बढ़ेगा।

