भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो ओवर ब्रिज के समीप बुधवार की देर शाम चलती बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान इमादपुर थाना क्षेत्र के खुटहां गांव के रहने वाले मो. मुमताज अंसारी की 23 साल की पत्नी फातमा खातून के रूप में हुई है। फातमा बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। बाइक से गिरकर गंभीर रूप से हुई थी जख्मी इधर, मृतका के पति मो. मुमताज अंसारी ने बताया कि घटना वह बुधवार की शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए पीरो बाजार स्थित कोचिंग सेंटर में आई थी। बुधवार की देर शाम जब वह मेरे साथ बाइक से वापस घर लौट रही थी। उसी दौरान उसे झपकी आ गई। जिसके कारण वह असंतुलित होकर वह चलती बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जाता है कि मृतका को एक पुत्र अल्ताफ हुसैन है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link

