Monday, April 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानहनुमानगढ़ में किसान से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी: आढ़त व्यापारी...

हनुमानगढ़ में किसान से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी: आढ़त व्यापारी पर बही में फर्जी एंट्री करने का आरोप, एसपी से शिकायत – Hanumangarh News



हनुमानगढ़ में एक किसान ने आढ़त व्यापारी पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है।

हनुमानगढ़ में एक किसान ने आढ़त व्यापारी पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। किसान का कहना है कि व्यापारी ने बही में अलग-अलग तारीखों में 10 लाख रुपए उधार ले जाने का फर्जी इंदराज कर दिया, जबकि उसने कोई उधार नहीं लिया था। इस मामले में किसान ने

.

संगरिया तहसील के फतेहपुर गांव निवासी इलियास पुत्र सैयद मोहम्मद ने बताया कि वह खेती-बाड़ी कर अपना गुजारा करता है। टाउन की नई धानमंडी स्थित व्यापारी की दुकान पर उसकी आढ़त थी, जहां वह अपनी फसल बेचता था।

इलियास के अनुसार फर्म मालिक ने उसका ओरिएंट बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा टाउन में एक खाता खुलवाया। उसे बताया कि अब उसकी फसल उसके नाम से बेची जाएगी और भुगतान सीधे उसके खाते में आएगा। यह कहकर फर्म मालिक ने बैंक पासबुक और चेकबुक पर इलियास के हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लीं।

किसान ने बताया कि वर्ष 2018 में जब उसने हिसाब किया, तो फर्म मालिक ने उसके खाते में गड़बड़ी कर 10 लाख रुपए बकाया दिखा दिए। इलियास ने फर्म मालिक से कहा कि उसने कभी इतने रुपए उधार नहीं लिए। इस पर वो नाराज हो गया और धमकी दी कि या तो बकाया 10 लाख रुपए जमा करवा दो, अन्यथा वह उसका चेक बैंक में लगा देगा।

जब इलियास ने फर्म मालिक से अपनी बैंक खाते की पासबुक और खाली चेक वापस मांगे, तो व्यापारी ने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि व्यापारी ने इन्हीं खाली चेकों में से एक में 10 लाख रुपए भरकर बैंक में लगा दिया। चेक अनादरित होने पर व्यापारी ने कोर्ट में चेक अनादरण का मुकदमा दायर कर दिया।

इलियास ने आरोप लगाया है कि व्यापारी ने अपनी मर्जी से अपनी फर्म की बही में विभिन्न तारीखों में उसके नाम पर रुपए लिखकर उसके साथ धोखाधड़ी की है।

इलियास ने फर्म मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग एसपी से की। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के रेवंतराम पंवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments