Thursday, September 10, 2026
Homeबॉलीवुडजीजा-साले की वो जोड़ी, 1 है हिंदू तो एक मुस्लिम, दोनों की...

जीजा-साले की वो जोड़ी, 1 है हिंदू तो एक मुस्लिम, दोनों की पत्नियां भी एक्ट्रेस, साथ में दे चुके HIT


Last Updated:

चलिए बॉलीवुड के जीजा साले की जोड़ी से मिलवाते हैं जिन्होंने साथ में हिट फिल्म भी दी है. दोनों का असल जिंदगी में तगड़ा बॉन्ड भी है. दोनों की पत्नियां भी अदाकारा हैं.

बॉलीवुड में आपने कई बहनों और भाईयों या फिर पिता-पुत्र की जोड़ियों के बारे में पढ़ा होगा. आज चलिए आपको जीजा साले की जोड़ी से मिलवाते हैं. जिनका बॉन्ड असल जिंदगी में तो जबरदस्त है ही, साथ ही दोनों फिल्म भी कर चुके हैं.

ये जोड़ी है सैफ अली खान और कुणाल खेमू की. सैफ जहां बॉलीवुड में कई दशकों से काम कर रहे हैं तो कुणाल खेमू भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही हिंदी सिनेमा में आए थे. दोनों ने ही अपने अपने करियर में कई हिट दी हैं.

असल जिंदगी में सैफ और कुणाल जीजा साले लगते हैं. दरअसल शर्मिला टैगोर के दो बच्चे हुए सैफ और सोहा अली खान. बेटी सोहा अली खान की शादी कुणाल से हुई. इस नाते सैफ और कुणाल जीजा साले हुए तो करीना से भी उनका नाता हुआ.

25 मई 1983 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पैदा हुए कुणाल खेमू कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं. वह खुद हिंदू हैं तो उनकी पत्नी सोहा अली खान मुस्लिम हैं. मगर दोनों हर त्योहार को मनाते हैं और खूब सम्मान करते हैं. दोनों की एक प्यारी सी बेटी है.

वहीं सैफ का भी कुछ ऐसा ही है. उनकी शादी करीना कपूर से हुई. सैफ मुस्लिम हैं तो करीना हिंदू पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. दोनों के दो बच्चे हैं तैमूर और जेह.

कुणाल खेमू और सैफ अली खान ने साथ में काम भी किया है. दरअसल दोनों ने राज एंड डीके की एक्शन कॉमेडी फिल्म गो गोवा गोन में दो दोस्तों की भूमिका निभाई थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी.

ये एक जॉम्बी वाली हिंदी फिल्म थी जिसे कॉमेडी के साथ राज और डीके ने प्रजेंट किया था. उनका ये एक्सपेरिमेंट लोगों को पसंद आया था. साल 2013 में आई इस फिल्म ने बजट से दुगुनी कमाई करके हिट का तमगा हासिल किया था.

बात करें सैफ और कुणाल की पत्नी की तो करीना कपूर से तो सभी वाकिफ हैं कि वह सुपरस्टार रही हैं. जिन्होंने तीनों खान के साथ काम किया है तो कई ब्लॉकबस्टर भी दी है.

वहीं कुणाल की पत्नी सोहा अली खान ने भी कई फिल्मों में काम किया है. मगर वह भाई और भाभी जैसा नाम नहीं कमा पाईं. मगर लोग उन्हें शर्मिला की एकदम परछाई कहते हैं और खूब पसंद करते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

जीजा-साले की वो जोड़ी, 1 है हिंदू तो एक मुस्लिम, दोनों की पत्नियां भी एक्ट्रेस



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments