Monday, April 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशहरदा में करंट लगने से ऊंट की मौत: उस पर सवार...

हरदा में करंट लगने से ऊंट की मौत: उस पर सवार 11 वर्षीय बच्चा घायल; बिजली का तार टकराने से हादसा – Harda News



हरदा जिले के ग्राम आदमपुर में रविवार देर शाम बिजली का करंट लगने से एक ऊंट की मौत हो गई। इस घटना में ऊंट पर सवार 11 वर्षीय बालक रामाराम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामाराम राजस्थान के जालौद निवासी नरिगारल का बेट

.

जानकारी के अनुसार, नरिगारल अपने ऊंट के साथ गांव लौट रहा था। उसी दौरान उसका पुत्र रामाराम ऊंट को देखकर उसके पास पहुंचा और उसे नीचे बैठाने की जिद करने लगा। जैसे ही ऊंट नीचे बैठा और रामाराम उस पर सवार हुआ, कुछ दूरी पर अचानक ऊंट बिजली के तार से टकरा गया।

करंट लगते ही ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। ऊंट पर बैठे रामाराम को भी बिजली का झटका लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक को तुरंत हरदा के जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments