विधायक पवन यादव और उनके समर्थक।
भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक पवन यादव के साथ हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। यह आयोजन गोराडीह के सरैया गांव में हुआ, जिसमें कई भाजपा नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद म
.
उन्होंने यह भी बताया कि कहलगांव विधानसभा क्षेत्र में 45 साल बाद विकास ने रफ्तार पकड़ी है।विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए घोषणा की कि गोराडीह में जल्द ही नए प्रखंड मुख्यालय भवन और थाना भवन का निर्माण शुरू होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि गोराडीह को औद्योगिक क्षेत्र में शामिल किया गया है। पवन यादव ने जीविका दीदियों को रोजगार शुरू करने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 10,000 रुपये की सहायता मिल रही है, और बिहार विधानसभा चुनाव में सरकार बनने के बाद सभी जीविका दीदियों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

