Monday, June 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकुमारगंज में किसान की करंट लगने से मौत: घर में पंखा...

कुमारगंज में किसान की करंट लगने से मौत: घर में पंखा हटाते समय 48 वर्षीय राजकुमार मिश्रा हुए शिकार, मृतक के हैं पांच बच्चे – Ayodhya News


विजय पाठक | अयोध्या4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के बराई पारा गांव में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घर में रखे पंखे को हटाते समय अचानक विद्युत करंट की चपेट में आने से उनकी जान चली गई। मृतक की पहचान राजकुमार मिश्रा पुत्र स्व. हरिशंकर मिश्रा के रूप में हुई है। इस हादसे से गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, रविवार शाम लगभग 6:30 बजे राजकुमार मिश्रा अपने घर के अंदर लगे एक फर्राटा पंखे को हटा रहे थे। इसी दौरान पंखे में उतरे करंट ने उन्हें चपेट में ले लिया। करंट लगते ही वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के सदस्य दौड़े और किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया।

घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल पहुँचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें सौ शैय्या अस्पताल, कुमारगंज रेफर कर दिया। लेकिन अफसोस कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजकुमार की सांसें थम चुकी थीं। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना तुरंत कुमारगंज पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक अकिल हुसैन और कांस्टेबल आशिक अली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुमारगंज पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की बात सामने आई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

राजकुमार मिश्रा मेहनत-मजदूरी और खेती-बाड़ी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच बच्चे हैं, तीन बेटे और दो बेटियां। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी मात्र 7 वर्ष की है। बड़ा बेटा आशीष और छोटा बेटा आकाश घर पर ही रहते हैं, जबकि बीच वाला बेटा हिमांशु सूरत में मजदूरी करता है।

अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments