Sunday, July 5, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशघर के पीछे सरिया से लटका मिला युवक का शव: पिता...

घर के पीछे सरिया से लटका मिला युवक का शव: पिता ने ससुरवालों पर हत्या का लगाया आरोप, कहा- बेटे को बेरहमी से पीटा था – Hardoi News




हरदोई में एक युवक का शव उसके मकान के पीछे सरिया से लटका मिला। यह घटना शनिवार शाम 4:30 बजे को सामने आई। युवक के माता-पिता देर रात हरियाणा से घर पहुंचे। रविवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। हरपालपुर इलाके के ललुवामऊ निवासी 22 साल के बृजेश शहर कोतवाली क्षेत्र के जंडैल पुरवा में पत्नी प्रियंका के साथ रहते थे। बृजेश के पिता बाबूराम ने ससुराल पक्ष पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बृजेश के अपने ससुराल (बिलग्राम के नूरपुर हथौड़ा) के लोगों से संबंध अच्छे नहीं थे। बाबूराम के अनुसार, शुक्रवार को बृजेश अपनी बड़ी साली की बेटी को गुड़सेड़ा गांव छोड़ने गया था। जब वह लौटा और जंडैल पुरवा स्थित अपने घर पर ताला लगा देखा, तो वह अपनी पत्नी को ढूंढते हुए ससुराल पहुंच गया। आरोप है कि वहां बृजेश के ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। मारपीट के बाद बृजेश अकेला जंडैल पुरवा वापस आया। शनिवार शाम को उसका शव बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर मृतक की बड़ी बहन सीमा ने माता-पिता को सूचित किया, जिसके बाद वे हरियाणा से हरदोई पहुंचे। पुलिस को मकान की छत से तलाशी के दौरान दो गिलास और शराब के दो खाली पौव्वे भी मिले हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments