Sunday, August 9, 2026
Homeराज्यराजस्तानरंगरेज समाज ने नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का किया सम्मान: जनहित और...

रंगरेज समाज ने नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का किया सम्मान: जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति मजबूत करने पर जोर – Pali (Marwar) News




पाली में रंगरेज समाज की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान और आभार समारोह का आयोजन किया गया। छिपा हॉल, मोमिनों का बास में हुए कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का साफा और माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया। कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती है। प्रदेश कांग्रेस सदस्य महावीरसिंह सुकरलाई ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की राजनीति को मजबूत किया है। रंगरेज समाज की ओर से आयोजित यह सम्मान समारोह सामाजिक सौहार्द और संगठन के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आमजन की आवाज बनकर काम करने का आह्वान किया। इन पदाधिकारियों का हुआ सम्मान समारोह में संगठन महासचिव जोगाराम सोलंकी, उपाध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी, महासचिव आमीन अली रंगरेज, जीवराज बोराणा, प्रकाश सांखला, प्रवक्ता मांगूसिंह दुदावत, निवर्तमान पार्षद शहजाद शेख, अकरम खिलेरी, सलीम रंगरेज, सलीम एम.डी., अरबाज खान अज्जू और तौफीक रंगरेज सहित कई पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments