Sunday, August 9, 2026
Homeराज्यबिहारकिशनगंज में डोंक नदी में नहाने गया युवक लापता: दोस्तों के...

किशनगंज में डोंक नदी में नहाने गया युवक लापता: दोस्तों के साथ छुट्टी मनाने पहुंचा था कुशल सुब्बा, गहरे पानी में जाने के बाद डूबा – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज जिले के कोल्था पंचायत के सतमेरी स्थित डोंक नदी में शनिवार दोपहर नहाने के दौरान एक युवक लापता हो गया। गहरे पानी में जाने के बाद युवक का पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही नदी किनारे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। लापता युवक की पहचान कुशल सुब्बा के रूप में हुई है। वह कलिंगपोंग का निवासी है और इस्लामपुर में कार्यरत था। इस्लामपुर निवासी सुब्रतो बेनर्जी के अनुसार, कुशल तितसा विभाग में इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
शनिवार को छुट्टी होने के कारण कुशल अपने नौ दोस्तों के साथ सतमेरी स्थित डोंक नदी में नहाने आया था। नहाते समय कुशल सुब्बा नदी के गहरे हिस्से में चला गया। पानी की अधिक गहराई के कारण वह अचानक डूब गया और लापता हो गया। दोस्तों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार और छत्तरगाच्छ कैंप प्रभारी शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। देर शाम तक भी युवक का पता नहीं चल सका पुलिस ने घटना की जानकारी ली और नदी में तलाश अभियान शुरू कराया। पोठिया अंचलाधिकारी मोहित राज ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लिया। प्रशासन की निगरानी में स्थानीय गोताखोर नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। देर शाम तक भी युवक का पता नहीं चल सका था। घटना के बाद नदी किनारे बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग जमा हो गए। परिजनों और दोस्तों में चिंता का माहौल बना हुआ है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments