बलराम जी चतुर्वेदी | कानपुर देहातकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
कानपुर देहात में शौर्य चक्र विभूषित चौधरी हरमोहन सिंह यादव जन कल्याण समिति ने उनकी 104वीं जयंती को ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर बुधवार को जैनपुर यूपीएसआईडीसी स्थित सीएचएस एजुकेशन सेंटर में बच्चों के लिए चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की
प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण में युवाओं की भूमिका, ऑपरेशन सिंदूर, मेरा हरा भरा भारत, नशा मुक्त समाज, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, हमारी संस्कृति विरासत और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चित्रकला और निबंध लेखन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों को ज्ञान और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में छिपी प्रतिभाओं को इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने वाले हरमोहन सिंह जी के परिवार, विद्यालय प्रबंध समिति और शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

