Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यगुजरातहरियाणा CM सैनी का गुजरात दौरा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के...

हरियाणा CM सैनी का गुजरात दौरा: पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिजनों को दी सांत्वना; बोले- वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहे – Haryana News



हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए।

हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी गुजरात दौरे पर गांधीनगर पहुंचे। वहां उन्होंने अहमदाबाद विमान हादसे का शिकायत हुए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सीएम के निधन पर शोक प्रकट किया। साथ ही पत्नी और बच्चों को उन

.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम हुआ है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। विजय रूपाणी का जीवन सादगी भरा रहा है।

मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनको अपने चरणों में स्थान दें और परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दे।” इस मौके पर हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक भी मौजूद रहे।

विजय रूपाणी का उनका जीवन सादगी भरा रहा- सीएम सैनी

सैनी ने कहा कि विजय रूपाणी का उनका जीवन सादगी भरा रहा है, और उनका लंबा राजनीतिक सफर रहा है। वे सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहे। हम उनसे लगातार संपर्क में थे। उनसे मुलाकात भी होती रहती थी। उनके निधन से परिवार, गुजरात की जनता और देश में लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है।

सीएम सैनी ने भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और अपने चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद का विमान हादसा बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने इस घटनाक्रम में सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments