हाथरस1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाथरस के हसायन क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बनवारीपुर के पास दोपहर 3 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के नगला मान निवासी शिवकुमार अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बनवारीपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद रिश्तेदार की मौके पर ही मौत हो गई।

गंभीर घायल को भेजा अलीगढ़
दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इलाका पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल शिवकुमार को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही थी।

