हाथरस-बरेली रोड पर हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में आज बुधवार की सुबह करीब 3 बजे के लगभग सरसों के तेल से भरा एक टैंकर पलट गया। यह घटना गांव सलेमपुर के पास हुई, जब टैंकर जयपुर से बरेली जा रहा था। टैंकर पलटने से उसमें भरा तेल सड़क और आसपास के खेतों में फैल गया। इससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। छ लोग बर्तनों में भरकर तेल ले गए। बताया जा रहा है कि टैंकर चालक को अचानक सीने में दर्द हुआ, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और टैंकर असंतुलित होकर पलट गया। चालक को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।
Source link
हाथरस में सरसों के तेल का टैंकर पलटा: लोग डिब्बों में भरकर ले गए, सीने में दर्द के बाद चालक ने खोया नियंत्रण – Hathras News
RELATED ARTICLES

