Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरोजगार सहायक सस्पेंड, रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप: संबल और आवास योजना...

रोजगार सहायक सस्पेंड, रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप: संबल और आवास योजना में शिकायत के बाद हुई कार्रवाई – Maihar News




मैहर जिला की ग्राम पंचायत घोरबई में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक मुकेश कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर संबल योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई सरकारी योजनाओं में रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। सीईओ के आदेश पर हुई कार्रवाई यह कार्रवाई सतना जिला जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर की गई है। आदेश के तहत उन्हें तुरंत काम से हटा दिया गया है और जनपद पंचायत मैहर कार्यालय में अटैच किया गया है। साथ ही, उनके वेतन का सिर्फ 50 प्रतिशत ही देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। शिकायत के बाद खुला मामला यह मामला घोरबई के रहने वाले दिलीप पटेल की शिकायत के बाद सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि संबल कार्ड बनवाने के नाम पर उनसे 3500 रुपये लिए गए। शिकायत के साथ उन्होंने ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी थी। अन्य ग्रामीणों ने भी लगाए आरोप गांव के अन्य लोगों ने भी आरोप लगाया है कि रोजगार सहायक संबल योजना के लाभ दिलाने के लिए 15-15 हजार रुपये तक वसूलते थे। ग्रामीणों का कहना है कि बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता था और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं में भी पैसे मांगे जाते थे। यह मामला सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबित प्रशासन ने पहले रोजगार सहायक को नोटिस देकर जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। अब पूरे मामले की जांच के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसे एक महीने के भीतर रिपोर्ट देनी होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments