Tuesday, September 22, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरायसेन में मानसून की विदाई के बीच बारिश: फिर भी 13.07...

रायसेन में मानसून की विदाई के बीच बारिश: फिर भी 13.07 इंच कम पानी; हलाली डैम 90% और बारना 80% भरा – Raisen News




रायसेन जिले में मानसून की विदाई का समय शुरू होने के बाद भी सितंबर के आखिरी दिनों में बारिश हो रही है। पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश से जिले में औसत 865.02 मिलीमीटर (34.06 इंच) बारिश दर्ज की गई है। हालांकि, जिले की सामान्य औसत बारिश 1197.1 मिलीमीटर (47.13 इंच) है। इस हिसाब से अभी भी करीब 332.08 मिलीमीटर (13.07 इंच) बारिश कम हुई है। हलाली बांध 90 प्रतिशत भर चुका
बारना डैम के एसडीओ विकास अमलानी ने बताया कि डैम का जलस्तर 347.15 मीटर तक पहुंच गया है। अभी जितना पानी भरा है, उसे देखते हुए रबी सीजन में किसानों को पलेवा के साथ दो बार पानी दिया जा सकता है। आने वाले दिनों में और बारिश होने पर सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ सकती है। वहीं, हलाली बांध के एसडीओ बीकेबीके बुगोलिया ने जानकारी दी कि बांध करीब 90 प्रतिशत भर चुका है। हालांकि, जिले के कई दूसरे जलाशयों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से रबी सीजन की सिंचाई को लेकर किसानों की चिंता बनी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments