गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में बुधवार भोर में 5 बजे 15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या, लूट समेत 10 से अधिक मुकदमे बदमाश के खिलाफ थानों में दर्ज हैं। रंगदारी के मामले में वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। बदमाश की पहचना खजनी के भीटी खोरिया के जितेंद्र पासवान उर्फ लादेन के रूप में हुई।
Source link
गोरखपुर मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार: पैर में लगी गोली, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश – Gorakhpur News
RELATED ARTICLES

